श्रावणी मेला : 28वें दिन 1.42 लाख ने किया जलार्पण
देवघर, अगस्त 27 -- देवघर, कार्यालय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 28वें दिन बुधवार को अहले सुबह 4:29 बजे बाबा वैद्यनाथ मंदिर पट खोले जाने के पश्चात आम श्रद्धालुओं का जलार्पण शुरू हुआ। 28वें दिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या- 1 लाख 42 हजार 844 रही। इस क्रम में शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से 3439 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं बाह्य अरघा के माध्यम से 38 हजार 152 जबकि आंतरिक अरघा के माध्यम से 1 लाख 1 हजार 253 श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों ने कतारबद्ध होकर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। कांवरियों और श्रद्धालुओं की कतार करीबन पांच किलोमीटर दूर बीएड कॉलेज तक पहुंची। वहीं शीघ्र दर्शनम् कूपन लेकर जलार्पण करने वालों की भी काफी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.