श्रावणी मेला : 23 दिनों में 51 लाख से अधिक ने किया जलार्पण
देवघर, अगस्त 23 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 23 दिनों में शुक्रवार तक 51 लाख 12 हजार 531 कांवरियों व श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया है। खास बात यह है कि इस अवधि में शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से रिकॉर्ड 1 लाख 90 हजार 887 श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने शनिवार को आरएल सर्राफ अवस्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 से संबंधित साप्ताहिक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने जानकारी दी कि 30 जुलाई से 21 अगस्त तक बाबा वैद्यनाथ मंदिर मंदिर की कुल आय 8 करोड़ 23 लाख 47 हजार 741 रुपए रही। उसमें बाबा मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल हैं। वहीं शीघ्र दर्शनम कूपन से प्राप्त आय का 60 प्रतिशत 6 करोड़ 87 लाख 19 हजार 320 रुपए है. यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.