देवघर, अगस्त 11 -- राजकीय श्रावणी मेला में बाबानगरी में उमड़ी कांवरियों की भीड़ के बीच मोबाइल चोरी की घटनाओं ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। मेला क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक कांवरियों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा बैग और रुपए चोरी होने की शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची हैं। नगर थाना, रिखिया थाना, श्रावणी मेला स्पेशल ओपी और बाबा मंदिर थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार नगर थाना में करीब 67, रिखिया थाना में 23, बाबा मंदिर थाना में 13 श्रावणी मेला स्पेशल ओपी में करीब 97 शिकायतें पहुंची हैं। वहीं बाबा मंदिर थाना क्षेत्र में भी मोबाइल चोरी की कई शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं। हालांकि पुलिस की ओर से शिकायतों और चोरी गये मोबाइलों की संख्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस...