देवघर, अगस्त 20 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के 20वें दिन मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ की नगरी की ओर जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने रेलवे की व्यवस्थाओं की बड़ी परीक्षा ली। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ और बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर एक ही दिन में 1 लाख 29 हजार 626 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। इनमें जसीडीह स्टेशन सबसे आगे रहा, जहां अकेले 81,665 यात्रियों ने आवागमन किया। यह भी पढ़ें- जसीडीह स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का कवचरेलवे की व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन से लेकर चिकित्सा और यात्री सहायता तक व्यापक इंतजाम किए। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य की प्रत्यक्ष निगरानी में प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए ट्रेनों का परिचालन सुचारु रखा गया। ज...