श्रावणी मेला : 2 की मौत, 38,502 श्रद्धालुओं का इलाज
देवघर, अगस्त 7 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को त्वरित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा व श्रावणी मेला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वास्थ्य विभाग की समुचित तैयारियों व चिकित्सा कर्मियों की निरंतर सेवा के कारण श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 5 अगस्त को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में कुल 5,453 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। इनमें 3,620 पुरुष, 1,587 महिलाएं और 246 बच्चे शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से बीमार 20 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। मेले की शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.