भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज पहुंचने वाले कांवरियों की संख्या का आकलन जिला प्रशासन द्वारा स्थापित दो पीपुल काउंटिंग मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। इनमें एक मशीन कृष्णगढ़ तथा दूसरी धाधी बेलारी में स्थापित है। मंगलवार शाम 6 बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मशीनों ने 1,33,326 कांवरियों की गणना की गई है। इनमें कृष्णगढ़ स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 75,582 तथा धाधी बेलारी स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 57,744 कांवरियों की गणना दर्ज की गई है। डीपीआरओ अपेक्षा मोदी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला क्षेत्र, गंगा घाटों एवं प्रमुख मार्गों पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी ...