श्रावणी मेला : श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा रेड क्रॉस सोसाइटी
देवघर, अगस्त 11 -- राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर प्रथम दिन से ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा द्वारा देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला अनवरत जारी है। नेहरू पार्क स्थित सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पेयजल सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही संपूर्ण मेला क्षेत्र एवं कांवरिया पथ के विभिन्न इलाकों में चलंत चिकित्सा सेवा के माध्यम से जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रेड क्रॉस के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य एवं स्वयं सेवक सुबह से ही सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। नेहरू पार्क स्थित सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.