श्रावणी मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा को पेड़ा, चूड़ा और इलायचीदाना की दर एवं गुणवत्ता तय
देवघर, जुलाई 27 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन एवं आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पेड़ा, चुड़ा एवं ईलायचीदाना की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं दर निर्धारण किया गया है। ज्ञात हो कि बाबानगरी आने वाले श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने के बाद यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाए। साथ ही किसी थोक या खुदरा विक्रेता द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं से पेड़ा-चुड़ा या ईलायचीदाना का निर्धारित दर से अधिक वसूल किया जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.