श्रावणी मेला : रेल से उमड़ा आस्था का सैलाब
देवघर, अगस्त 11 -- श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी से एक दिन पहले रविवार को बाबा वैद्यनाथ की नगरी तक पहुंचने के लिए रेल मार्ग पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 9 अगस्त को श्रावणी मेला के 11वें दिन पूर्व रेलवे के प्रमुख तीर्थस्थल वाले स्टेशनों पर 2.8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्ज की गई। अकेले जसीडीह स्टेशन पर 72,890 यात्रियों ने आवागमन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने जसीडीह से 32 विशेष ट्रेनों का संचालन किया, जिनमें 478 कोच लगाए गए। नियमित ट्रेनों में भी 8 अतिरिक्त अनारक्षित कोच जोड़े गए। जसीडीह स्टेशन पर रविवार देर शाम से ही कांवरियों का दबाव बढ़ने लगा था। दूसरी सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ रविवार को ही लौटने वाले कांवरियों की भीड़ भी रही। स्टेशन के प्रवेश द्वार, टिकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.