श्रावणी मेला : रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हुआ सम्पूर्ण मेला क्षेत्र
देवघर, अगस्त 5 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न प्रकार की रंगीन और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाने का कार्य किया गया है। जिससे पूरा मेला क्षेत्र आकर्षक रंग-बिरंगे रोशनी से सराबोर हो उठा है। श्रद्धालुओं के मार्ग को सुगम और सुंदर बनाने के लिए मेला क्षेत्र के सभी विद्युत पोलों को आधुनिक स्पाईरल लाइटों से सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर और कांवरिया पथ में रंग-बिरंगे छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की आकर्षक लड़ियां लगाई गई हैं, जो रात के समय मेले की भव्यता में चार चांद लगा रही है। साथ ही विभिन्न मुख्य प्रवेश मार्गों और चौक-चौराहों पर भव्य तोरण द्वारों का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.