देवघर, जून 15 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के लेकर विद्युत विभाग द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके अंतर्गत फीडरों का मेंटनेंस, डाली छंटाई का काम शुरू हो गया है। इसके तहत विभिन्न फीडर क्षेत्र में ट्री कटिंग का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले की सभी दुकानों का पंजीकरण होगाट्री कटिंग का कार्य इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के कार्यपालक विद्युत अभियंता नीरज आनन्द ने बताया कि मोहनपुर पीएसएस में 11 हजार, 11 केवी वेक्यूम सर्किट ब्रेकर लगाया गया है। 11 केवी नावाडीह फीडर में ट्री कटिंग का कार्य किया जा चुका है। प्रतिदिन कार्ययोजना को प्रारुप देते हुए तैयारी से संबंधित कार्य किया जा रहा है। ताकि तय समय सीमा के अंदर सारा कार्य पूर्ण हो सके। इसी क्रम में लुमिनो कंपनी द्वारा बिजली के नंगे तारों को केब...