श्रावणी मेला : निजी वाहनों से आए कांवरियों से पार्किंग शुल्क नहीं ली जाएगी
भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में भागलपुर के अलावा मुंगेर और बांका के डीएम-एसपी और संबंधित पदाधिकारियों ने शिरकत की। सीएम ने कहा कि इस बार से श्रावणी मेला में निजी वाहनों से आए कांवरियों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिर्फ वाणिज्यिक वाहनों से ही पार्किंग शुल्क की वसूली होगी। सीएम ने कहा, राज्य सरकार कांवरियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्प है। मेला की तैयारियों की ब्रिफिंग प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने की। आयुक्त ने बताया कि इस बार 30 जुलाई से मेले की शुरुआत होगी और 28 अगस्त को समापन होगा। इस साल कुल चार सोमवारी पड़ रहे हैं। मेला का उद्घाटन 29 जुलाई को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.