श्रावणी मेला : देवघर जिला सीमा में डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
देवघर, जुलाई 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा वैद्यनाथधाम आने वाले देश-विदेश के लाखों देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन सुनिश्चित करने के लिए देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला प्रशासन द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और किसी भी प्रकार के हादसों से बचने के लिए देवघर जिला सीमा के भीतर डबल डेकर वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रावणी मेले की पूरी अवधि के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह प्रतिबंध सख्ती से लागू रहेगा। यातायात नियमों के सुचारू संचालन के लिए सीमाओं पर पुलिस बल और जांच चौकियां तैनात की गई हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: राजकीय श्रावणी मेला : कांवरियों को नहीं होगी नेटवर्क की परेशानी ताकि कोई भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.