श्रावणी मेला : दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़
भागलपुर, अगस्त 11 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेले में कांवरियों का सुल्तानगंज से बाबाधाम जाने का सिलसिला जारी है। सावन महीने की दूसरी सोमवारी को लेकर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के लिए कांवरियों की भीड़ लगी रही। सीढ़ी घाट से अधिक भीड़ नमामि गंगे घाट पर लगी। सोमवारी को लेकर ट्रेनों व बसों से भगवा वस्त्रधारी कांवरियों का आना जारी रहा। रेलवे स्टेशन से गंगा घाट तक कांवरियों की भीड़ रही। शिविर से लेकर रेस्टोरेंट तक कांवरियों ने ठिकाने बनाए। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सोमवार को डाक बमों की संख्या 2006 रही। जिसमें पुरुष 1960 एवं 46 महिला शामिल हैं। वहीं सामान्य बमों की संख्या शाम पांच बजे तक 2,19,199 बतायी जा रही है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम सावन महीने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.