देवघर, अगस्त 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रविवार को अहले सुबह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र के विभिन्न रुटलाइन और बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि देश-विदेश से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो और वे सुगमतापूर्वक बाबा पर जलार्पण कर सकें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार पार्क और शिवराम झा चौक का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों, बैरिकेडिंग, रूटलाइन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जांच की। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को कमियों को तत्काल दूर करने और ...