श्रावणी मेला : जसीडीह पहुंचे डीआरएम, चार प्रमुख स्टेशनों का मैराथन निरीक्षण
देवघर, जुलाई 30 -- जसीडीह प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के पहले दिन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने अपनी तैयारियों का जमीनी परीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक संग्राह मौर्य गुरुवार को अधिकारियों की पूरी टीम के साथ जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर और बासुकीनाथ रेलवे स्टेशनों का मैराथन निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम समेत परिचालन, इंजीनियरिंग, सुरक्षा, वाणिज्य, चिकित्सा और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ कहा कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल हो जाता है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.