मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेले के दौरान इस बार छाता बाजार से लेकर माखन साह चौक तक सड़क किनारे प्रसाद, शृंगार व पूजा सामग्री की दुकानें नहीं लगेंगी। जिला प्रशासन पहले से ही बाबा गरीबनाथ मंदिर के मार्ग में फुटपाथ दुकान नहीं चलाने की घोषणा कर चुकी है। सड़क किनारे दुकान लगने से कांवरियों को जलाभिषेक के लिए आने में परेशानी होती है।

सड़क किनारे दुकानों पर रोक एसडीओ तुषार कुमार ने बताया कि माखन साह चौक से छाता बाजार चौक तक सड़क किनारे दो लेन में बैरिकेडिंग की जाती है, जबकि सड़क के दूसरे किनारे प्रसाद, पूजा सामग्री, शृंगार, खिलौना आदि की दुकानें लग जाती है। इससे सड़क संकीर्ण हो जाती है। जलाभिषेक के दौरान कांवरियों की कतार में भीड़ बढ़ने पर डाक कांवरियों को बीच रास्ते से निकाला जाता है। इससे अफरातफरी की स्...