श्रावणी मेला : कांवरियों को मुंगेर क्षेत्र में मिलेगी वीआईपी सुविधा
भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी बिहार के तीन प्रमुख जिले भागलपुर, मुंगेर और बांका में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गृह क्षेत्र तारापुर कांवरिया मार्ग में पड़ता है, इसलिए इस बार मुंगेर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। इस बार मुंगेर क्षेत्र में कांवरियों को वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी। अब तक की तैयारी के हिसाब से देखें तो भागलपुर और बांका के मुकाबले मुंगेर प्रशासन की तैयारी सबसे बेहतर दिख रही है। हालांकि 30 जुलाई (मेला शुरू होने की तारीख) से पहले भागलपुर और बांका क्षेत्र में भी सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मेले का विस्तार बिहार के भागलपुर जिलान्तर्गत सुल्तानगंज से प्रारंभ होकर झारखण्ड के देवघर तक लगभग 108 किलोमीटर क्षेत्र तक फैला है। मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.