देवघर, अगस्त 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था लगातार सक्रिय है। मेला क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों, सदर अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें तैनात हैं। यहां श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार से लेकर आवश्यक दवाएं, आकस्मिक चिकित्सा और जरूरत पड़ने पर रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 24 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार, सदर अस्पताल एवं विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में अंतर्विभागीय चिकित्सा सेवा के तहत कुल 38 कांवरियों का उपचार किया गया। इनमें 15 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं। श्रावणी मेला शुरू होने से अब तक इस श्रेणी में कुल...