मुंगेर, जुलाई 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कांवरियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी की मौजूदगी में संग्रामपुर, तारापुर और असरगंज प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिविरों में 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं बहाल रहनी चाहिए। ​हर शिविर में होंगे दो बेड और जीवन रक्षक दवाएंः​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि तारापुर, असरगंज और संग्रामपुर प...