मुंगेर, जून 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरिया पथ का लगभग 26 किलोमीटर का हिस्सा मुंगेर जिले में पड़ता है। इस पूरे रूट पर कांवरियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव विनोद कुमार पाठक ने मुंगेर में 45 अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है। ​इस संबंध में पटना, भोजपुर, वैशाली, मधेपुरा व जमुई के सिविल सर्जनों को पत्र भेजा गया है। आदेश के तहत पटना से 10, वैशाली से 12, भोजपुर से 10, मधेपुरा से 8 और जमुई से 5 डॉक्टरों को मुंगेर भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- समय से पहले श्रावणी मेले की तैयारी कर लें पूरी : डीएम मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले सभ...