बांका, अगस्त 8 -- बांका, एक संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

संवेदनशील स्थलों की पहचान जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कांवरिया पथ से सटे सभी संवेदनशील एवं जोखिम वाले जलाशयों, नदियों एवं पोखरों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत अंचल बेलहर के कुमरसार नदी (धौरी), अंचल चांदन के गोरियारी नदी, चांदन नदी एवं टंगेश्वर, तथा अंचल कटोरिया के किशनगंज धर्मशाला के पश्चिम स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ के समीप स्थित पोखर, तुलसीवरण मोड़ दरवे पट्टी के बगल बोलबम पथ के दक्षिण स्थित पोखर, जमुआ पुल के समीप नदी, छपरहिया ...