श्रावणी मेला: दूसरी सोमवारी पर सादे लिबास में भी होगी पुलिस की तैनाती
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भीड़ नियंत्रण के दौरान या अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोहों पर नकेल के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो भीड़ के बीच रहकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही जिले के अन्य शिवालयों में भी यह व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में एसएसपी ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। असामाजिक तत्व और जेबकतरों पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया है। साथ ही इलाके में सक्रिय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.