बांका, अगस्त 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावण मास में जब वर्षा ऋतू आरम्भ होती है तो प्रकृति में रिमझिम बरसात के साथ सर्वत्र हरियाली छा जाती है। ऐसे सुहाने मौसम में नंगे पांव कांवरिया कांवर में पवित्र गंगा का जल लेकर चतुर्दिक छाई हरियाली को निहारते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। लेकिन पिछले 3 दिनों से प्रकृति की कहर के कारण कांवरिया पथ में विकराल स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- दिन रात गूंज रहा बोल बम का नाराकांवरियों के सामने चुनौतियाँ शुक्रवार को सुबह से ही भगवान भास्कर की कोप कांवरियों को सहना पड़ा। सूरज की तपिश के कारण कांवरियों की रफ्तार धीमी हो गई। धूप की वजह से ज्यादातर कांवरिया दोपहर में अपनी यात्रा जारी नहीं रख पा रहे हैं। धूप से बचने के लिए कांवरिया पेड़ों के छांव या सेवा शिविर में आराम करने को विवश हो रहे हैं। लगात...