श्रावणी मेला: चार दिनों से गर्मी और धूप का सितम, फिर भी नहीं थम रहे कांवरियों के कदम
बांका, अगस्त 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कंधे पर कांवर और जुबां पर भोलेनाथ का नाम... मंजिल बाबा के धाम की और कदम लगातार आगे। सावन की इस आस्था यात्रा में कांवरियों के लिए रास्ते की हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है। पिछले चार दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और धूप ने कांवरियों की राह जरूर कठिन कर दी है, लेकिन बाबा के प्रति आस्था उनके कदमों को लगातार आगे बढ़ा रही है। शनिवार को भी कांवरिया पथ पर यही नजारा देखने को मिला। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कटोरिया-चांदन के रास्ते अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। कोई अकेले तो कोई जत्थे के साथ बोल बम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहा है। लंबे सफर की थकान चेहरे पर दिखाई देती है, लेकिन बाबा के दर्शन की ललक उसे पीछे नहीं हटने देती। धूप की तपिश बढ़ने पर कदम कुछ धीमे जरूर होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.