कोडरमा, जुलाई 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम और अजगैबीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज होते हुए चलेंगी, जिससे झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। पहली जोड़ी रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से नौ सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से चलेगी तथा वापसी में 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। इसमें एक थर्ड...