बांका, अगस्त 5 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। आस्था का महाकुंभ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला परवान चढ़ने लगा है। सम्पूर्ण कांवरिया पथ बोल बम-बोल बम की जयकारे से गुंजायमान हो रहा है। मंगलवार को कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। हालांकि धूप भी तेज नहीं थी, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। इससे कांवरियों को यात्रा करने में सहूलियत हुई और कांवरियों का जत्था लगातार अपनी यात्रा जारी रखता रहा। मेले में पथ में उमड़ रही कांवरियों की भीड़ से आस-पास के क्षेत्रों में भी भक्ति की बयार बह रही है। कांवरिया पथ में अमीर और गरीब की खाई मिट गई है। सभी के मुख से बोलबम का नारा निकल रहा है। वहीं सम्पूर्ण कांवरिया पथ पर कांवरियों की आस्था को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह कांवरिया ऊंची बिरादरी का है अथवा फलां जाति का है। बस पूरे कांवरिया पथ पर सिर्फ कांवरिया आस्था...