देवघर, जुलाई 30 -- देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को और अधिक भव्य, अलौकिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार नित नए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में भव्य और अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन किया गया। बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा रात ठीक 7:30 बजे के बाद जैसे ही शिवलोक परिसर से सैकड़ों ड्रोंस ने एक साथ आसमान की ओर उड़ान भरी, पूरी बाबा नगरी तालियों और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी। यह भी पढ़ें- बाबानगरी में श्रावणी मेला शुरू लगभग 20 से 25 मिनट तक चले इस विहंगम शो के माध्यम से आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देख...