श्रावणी पूर्णिमा पर बासुकीनाथ के लिए उमड़ा कांवरियों का सैलाब
बांका, अगस्त 29 -- बौंसी। निज संवाददाता। सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के लिए मंदार क्षेत्र से शुक्रवार को हजारों कांवरिए रवाना हुए। तड़के से ही मंदार हिल रेलवे स्टेशन और सड़क मार्ग पर कांवरियों की भारी भीड़ जुटी रही। केसरिया वस्त्रों में कांवरियों के जत्थे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए ट्रेन, बस और निजी वाहनों से गंगा जल उठाने के लिए भागलपुर रवाना हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मंदार क्षेत्र शिवमय नजर आया। विभिन्न सेवा समितियों ने कांवरियों के लिए पानी, फलाहार और विश्राम की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- Katihar News: गोरखनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.