श्रावणी पूर्णिमा पर बांकेधाम पहाड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गया, अगस्त 28 -- श्रावणी पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बांकेधाम पहाड़ी स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में पुरुषों के साथ महिलाएं, युवक-युवतियां और बाल कांवरिये भी गेरुआ वस्त्रों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा बांकेधाम परिसर गूंजता रहा। अहले सुबह से ही पहाड़ी पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- कटिहार: गोरखनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक पहाड़ी पर पूजा सामग्री और प्रसाद की सैकड़ों दुकानें सजी थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.