श्रावणी तीज मेला में दिखी सशक्त नारी
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रावणी तीज मेला में सशक्त होती नारी के दर्शन हुए। महिला मंडल, काशी की ओर से श्रावणी तीज मेला शनिवार को महमूरगंज के शुभम बैंक्वेट एंड हॉल में आयोजित हुआ। इसमें देश के कई शहरों की महिला उद्यमियों ने 70 से अधिक स्टॉल लगाए। इन स्टॉल पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा, खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और लोक कला से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। मेला संयोजक बेला अग्रवाल, मालिनी चौधरी, श्वेता शाह एवं सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस बार मेला को विस्तार देते हुए काशी के अलावा कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद, कोटा, पटना, बैंगलोर और जयपुर के स्टॉल भी लगाए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : दो दिवसीय सावन मेले का शुभारंभ, महिलाओं ने खरीदारी के साथ उत्सव का उठाया आनंद मेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.