गोरखपुर, अगस्त 28 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। कस्बे में लेटाघाट स्थित सरयू तट पर गुरुवार को चाणक्य विचार संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क्षौरकर्म और प्रायश्चित संकल्प के बाद दशविधि स्नान एवं तर्पण से हुई। इसके बाद स्वस्तिवाचन के साथ गौरी-गणेश, नवग्रह और सप्तऋषियों का आवाहन, प्रतिष्ठा और पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुराने यज्ञोपवीत का त्याग कर नया यज्ञोपवीत धारण कराया गया। इस दौरान वातावरण वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- गुरुकुलम में श्रावणी उपाक्रम व ऋषि पूजन सम्पन्नउपस्थित विद्वान यह भी पढ़ें- मां दुर्गा का जन्मोत्सव पर कल विविध कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 23 ब्रह्मचारियों ने धारण किया यज्ञो...