नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर 26 और 27 सितंबर की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है। इस बार 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा। वहीं, 27 सितंबर से प्रतिपदा श्राद्ध के साथ पितृ पक्ष की मुख्य तिथियां शुरू होंगी। श्राद्ध पक्ष का समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। ऐसे में श्राद्ध की तैयारी करने वाले लोगों के लिए तिथियों का अंतर समझना जरूरी है। 26 सितंबर को पूर्णिमा तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म किया जाएगा। इसके अगले दिन 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध होगा। किसी परिवार में पूर्वज की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, तो उसका श्राद्ध पूर्णिमा के दिन किया जाता है। वहीं, प्रतिपदा तिथि पर निधन होने वाले व्यक्ति का श्राद्ध 27 सितंबर को किया जाएगा।26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध पितृ पक्ष से...