जमशेदपुर, मई 15 -- परसूडीह के सुभाष नगर राजेंद्र पथ निवासी शिव शंकर दास के घर में चोरी हो गई। घटना के समय पूरा परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बहरागोड़ा स्थित पैतृक आवास गया था। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने नकद, जेवर, घरेलू सामान और गैस सिलेंडर तक चोरी कर ली। मामले में बुधवार को परसूडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। शिव शंकर दास के बेटे सूरज ने बताया कि उनके पिता पूजा भंडार की दुकान चलाते हैं, जबकि वह स्वयं फल व्यवसाय से जुड़े हैं। परिवार के एक सदस्य की मौत के कारण सभी लोग श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बहरागोड़ा गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी खकरीपाड़ा निवासी भगिना सोनू को सौंपी गई थी। सूरज के अनुसार, 12 मई को जब सोनू घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला गायब है। अंदर जाकर देखा...