बेगुसराय, मार्च 22 -- गढ़पुरा। रजौड़ गांव में भी मृत्यु भोज सामाजिक स्तर से बंद हो, इसको लेकर पूर्व मुखिया ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। रविवार को हुई बैठक में मृत्यु भोज नहीं करने पर लोगों की सहमति बन गई। वहीं, श्राद्ध कर्म जिस तरह से होते आया है, वही सिर्फ करना है। इसके लिए चार-पांच दिन से सभी जातियों के प्रमुख लोगों की बैठक भी हुई थी। लोगों का मानना है कि घर के सदस्य की किसी कारणवश मृत्यु हो गई। चाहे बीमारी से हो या दुर्घटना में हो। उसके बाद श्राद्ध और भोज के नाम पर मोटी रकम खर्च होने से अधिकतर परिवार की जमीन बिक जाती है या कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। इस गंभीर समस्या का समाधान यही है कि मृत्यु भोज बंद किया जाए। मौके पर भागवत पासवान, बच्चू प्रसाद यादव, कपिल देव राम, राजेंद्र दास, रामप्रवेश ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, कोकाय राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.