बक्सर, मार्च 17 -- कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के सोवां गांव में एक श्राद्धक्रम में शामिल होने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक नहीं मिली। मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी सूरज कुमार राम बीते 06 मार्च को अपने भाई की बाइक लेकर सोवां एक श्राद्धक्रम में शामिल होने आया था। बाइक दरवाजे पर लगाने के बाद वह खाना खाकर रात में सो गया। अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो देखा कि दरवाजे से बाइक गायब है। अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.