बिहारशरीफ, मार्च 17 -- श्रशु कुमारी बनीं महिला थाना की थानाध्यक्ष लाली कुमारी को जयरामपुर तो हरेंद्र कुमार को चेवाड़ा की कमान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तबादलों के कारण रिक्त हुए कई थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती एसपी बलिराम कुमार चौधरी द्वारा की गई है। एसपी ने बताया कि शेखोपुरसराय थाना में तैनात श्रशु कुमारी महिला थाना की नयी थानाध्यक्ष बनायी गयी हैं। निवर्तमान महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी का तबादला दूसरे जिला में हो गया है। वहीं, शेखपुरा थाना में तैनात दारोगा लाली कुमारी को जयरामपुर थाना की कमान सौंपी गयी है। इसके अलावा दारोगा हरेंद्र कुमार को चेवाड़ा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, दारोगा बीरेंद्र कुमार को साइबर थाना में अनुसंधान इकाई में, दारोगा त्रिपुरारी कमार को केवटी थाना का थानाध्यक्ष और दारोगा पीयुश कुमार को जि...