मेरठ, मई 21 -- असौड़ा हाउस शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गुरुवार को श्रवण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य बच्चों और बड़ों में जैन संस्कृति, संस्कार, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन करना है। शिविर में पंड़ित सर्वज्ञ जैन शास्त्री और पंड़ित अक्षांश जैन शास्त्री ने धार्मिक विषयों पर मार्गदर्शन किया। रचित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षाओं में बालबोध भाग एक और दो का अध्ययन कराया जाएगा। सायंकालीन सत्र में श्री भक्तामर और बच्चों के लिए बालबोध की कक्षाएं संचालित होंगी। शुक्रवार को शिविर के शुभारंभ पर जिनवाणी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मंदिर परिसर में वेदी की तीन परिक्रमाएं की जाएंगी। यह भी पढ़ें- बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन इसके बाद जिनवाणी स्थापना, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और कलश ...