अलीगढ़, मार्च 2 -- (विश्व श्रवण दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल और संगीत का बढ़ता शौक अब युवाओं की सेहत पर सीधा असर डाल रहा है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के नाक-कान-गला (ईएनटी) विभाग की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे युवा पहुंच रहे हैं, जिन्हें कम सुनाई देने, कान में घंटी बजने (टिनिटस) और सिरदर्द की शिकायत है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कान की बीमारी से आने वाले करीब 30 प्रतिशत मरीजों में सुनने की क्षमता प्रभावित पाई जा रही है। इनमें बड़ी संख्या नियमित रूप से इयरबड्स इस्तेमाल करने वालों की है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नीरज गुप्ता के अनुसार, लगातार ऊंची आवाज में इयरबड्स लगाने से कान के अंदर मौजूद सूक्ष्म हेयर सेल्स और सुनने वाली नसें प्रभावित होती हैं। एक बार ये सेल्स नष्ट हो जाएं तो दोबारा विकसित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.