श्रम सेतु प्रणाली के विरोध में उतरे बीएसएल के ठेकेदार
बोकारो, मई 22 -- बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र परिसर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को संयंत्र में कार्यरत ठेकेदारों की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित श्रम सेतु प्रणाली के तहत कामगारों की उपस्थिति व अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्णय का ठेकेदारों ने जोरदार विरोध किया। बैठक में ठेकेदारों ने कहा श्रम सेतु प्रणाली में कई प्रकार की खामियां और विसंगतियां हैं, जिसके कारण इसे लागू करना व्यवहारिक रूप से कठिन है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने वर्षों से लंबित उनकी समस्याओं और मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। सभी ठेकेदारों ने एकमत से निर्णय लिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे श्रम सेतु प्रणाली का अनुपालन नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- कोक-ओवन में ठेका मजदूरों की छंटनी के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.