देहरादून, अप्रैल 1 -- सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने बुधवार को श्रम सहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से गांधी पार्क होते हुए क्वालिटी चौक तक जुलूस निकाला और यहां पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चार श्रम सहिताओं को 1 अप्रेल 2026 से लागु करने कि घोषणा कि है। इस घोषणा के विरोध में पुरे देश में विरोध स्वरूप काला दिवस मनाया जा रहा है। किसान नेता राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा कमाने और मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए ये चार श्रम सहिताएं लागू करने जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि 2020 में जब सारी दुनियां में कोरोना महामारी से त्राहि -त्राहि मची थी, ...