बिहारशरीफ, जून 3 -- श्रम संयुक्त भवन में 9 को जॉब कैंप 175 पदों पर मैट्रिक पास युवाओं का होगा चयन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में नौ जून को जॉब कैंप लगेगा। इसमें 175 पदों पर 18 से 35 साल के युवाओं का चयन होगा। मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, स्नातक व डिप्लोमा डिग्रीधारी युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक युवाओं का कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे। उन्होंने इच्छुक युवाओं से प्रमाणपत्र के साथ इस जॉब कैंप में आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- श्रम संयुक्त भवन में 9 को जॉब कैंप चयनित युवाओं को 17 हजार से 19 हजार 500 रुपए वेतन के साथ ही अन्य भत्ता भी दिया जाएगा। उन्हें नोएडा व बेंगलूरू में काम करना होगा। इसमें एसेंबली लाइन ऑपरेटर क...