श्रम संयुक्त भवन में 26 को लगेगा जॉब कैंप
बिहारशरीफ, मई 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में 26 मई को जॉब कैंप लगेगा। इसमें 10वीं पास 18 से 35 साल तक के युवा शामिल हो सकते हैं। 200 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को लुधियाना और पूणे में काम करना पड़ेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने इच्छुक युवाओं को शैक्षणिक व आयु संबंधित प्रमाण पत्र लेकर शिविर में आने को कहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.