फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम वीर गौरव समारोह का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र मलवां स्थित जेडीएसएल एडिबल लिमिटेड के प्रांगण में किया गया। जिसमें श्रमिकों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का बखान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम का लाइव संबोधन भी सुना गया। वहीं अखिल भारतीस सफाई मजदूर संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- श्रम वीर गौरव समारोह में पांच लाभार्थी सम्मानितकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह ने श्रमिकों के महत्व को बताते हुए कहा कि श्रमिक औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला हैं। उनके पसीने और परिश्रम के बिना किसी भी उत्पादन या विकास की कल्पना करना असंभव है। सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी ...