बेगुसराय, फरवरी 13 -- बेगूसराय, निजसंवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा शुक्रवार को पनहास स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बेगूसराय जिला की सभी पंचायतों से एक-एक श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अधिनियमों के विषय में श्रमिकों को जानकारी दी ताकि वे अपने-अपने पंचायतों में इन योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सकें। इससे अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक दुर्गा शंकर प्रसाद, दिवाकर कुमार, हरिशंकर कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.