हाथरस, जनवरी 8 -- धर्मेन्द्र सिंह, हाथरस। जनपद में श्रम विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1 लाख 15 श्रमिक पंजीकृत हैं। इस श्रेणी में वीबी जीरामजी मजदूर (पूर्ववर्ती मनरेगा), राजमिस्त्री और भवन निर्माण कार्यों से जुड़े लोग शामिल हैं। विभाग की तरफ से इस श्रेणी में आने वाले लोगों को आवेदन के बाद अपनी बेटियों की शादी में 2024-25 में 628 तो मौजूदा सत्र में 938 बेटियों को 55 से 65 हजार तक की आर्थिक सहायता की गई। भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में राज मिस्त्री, मनरेगा मजदूर, प्लंबर, वेल्डर, बिजली मिस्त्री, सड़क, पुल और निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक आते हैं। सभी श्रेणी मिलाकर 1 लाख 15 हजार लोग हैं जो इसमें पंजीकृत हैं। इन सभी को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रम विभाग की तरफ से सहायता प्रदान की जाती है। वहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.