गढ़वा, अप्रैल 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत गुरुवार को मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक स्थानीय दैनिक श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें महिला कामगारों की संख्या अधिक रही।

कार्यक्रम में संवाद संवाद के दौरान कुछ श्रमिकों ने बताया कि श्रम विभाग में बिचौलिये हावी हैं। वह श्रमिकों को मिलने वाली डीबीटी राशि में कमीशनखोरी करते हैं। उस पर एसडीएम ने सभी से तथ्यों के साथ लिखित रूप में शिकायत करने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि वह किसी भी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें और स्वयं जागरूक बनें। एसडीएम ने सभी मजदूरों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया और कहा कि अगर कोई भी उनसे पैसा मांगता है तो वह सीधा उन्हें फोन करें।

सरकारी य...