बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, संवाददाता। श्रम विभाग मजदूर दिवस (एक मई) पर आजमगढ़ मंडल में पहली बार सामूहिक विवाह का आयोजन करेगा। विभाग श्रमिकों के पुत्रियों के हाथ पीला कराने के लिए प्रति जोड़ा एक लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें 85 हजार रुपये एकमुश्त वैवाहिक जोड़े के अभिभावकों के खाते में भेजा जायेगा। बाकी के 15 हजार से वैवाहिक तम्बू, भोजन आदि पर व्यय किया जायेगा। मंडल में पहली बार आयोजन को लेकर श्रमिकों में बेहद उत्साह है। पंजीकृत इच्छुक श्रमिक जरूरी प्रपत्रों के साथ 15 अप्रैल तक श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से अभी आयोजन स्थल तय नहीं किया गया है। श्रम विभाग गरीब मजदूरों की बेटी उसके लिए बोझ न बने इसके लिए सामूहिक विवाह का अयोजन कराता है। हालांकि आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ और बलिया में यह आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.