भभुआ, अप्रैल 11 -- (पेज तीन) भभुआ। कैमूर जिले में श्रम संसाधन विभाग ने भभुआ शहर से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त किया। श्रम अधीक्षक चन्दन कुमार के निर्देशन में बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित विशेष धावा दल द्वारा भभुआ प्रखंड क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अखलासपुर बस स्टैंड स्थित एक मिष्ठान भंडार के गोदाम से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के निवासी हैं। दोनों को तत्काल संरक्षण के लिए जिला बाल कल्याण समिति को सुपूर्द कर दिया गया है। दोषी नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही प्रत्येक विमुक्त बाल श्रमिक पर 20,000 की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। जिले में पंद्रह अप्रैल से चलेगा मॉर्निंग कोर्ट ...