इटावा औरैया, जुलाई 28 -- इटावा। जिले में बालश्रम उन्मूलन को लेकर डीएम के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह के संयोजन में विशेष अभियान चलाकर मंगलवार को जसवांतनगर क्षेत्र में हाईवे स्थित विभिन्न ढाबों पर संयुक्त छापेमारी की गई।

बालकों की मुक्ति अभियान के दौरान तीन नाबालिग बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। छापेमारी का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने किया। टीम में वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार, बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य, एएचटीयू प्रभारी एसआई रफीक अहमद शामिल रहे। टीम ने आगरा रोड स्थित कई ढाबों का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान जोधपुर राजस्थानी ढाबा से बाराबंकी निवासी लगभग 16 वर्षीय एक बालक को बालश्रम करते हुए मुक्त कराया गया।

नियमानुसार कार्रवाई वहीं अमृतसरी ढाबा से 16 वर्षीय तथा 17 वर्षीय दो अन्य कि...